खेल समाचारछत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमनोरंजनलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

युवाओं का जोश कबड्डी के खेल में दिखी : विधायक दीपेश साहू,

एकदिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक

 

 

The  Narad news 24,,,,,बेमेतरा। रविवार को ग्राम पंचायत सिलघट में आयोजत एकदिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाकर उत्साहवर्धन करते हुए विधायक साहू ने कहा कि निरंतर क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता की जा रही है। जिससे युवाओं को खेल के प्रति रुझान बढ़ रहा है, खिलाड़ियों को हार-जीत के बजाय अपने शत-प्रतिशत प्रदर्शन की ओर ध्यान देना चाहिए। परिणाम से जीतने वाले की श्रेष्ठता तो प्रकट होती है लेकिन हारने वाले को भी बहुत सी सीख मिलती है। आज के परिवेश में पढ़ाई लिखाई के साथ खेल खेलना आवश्यक हैं, युवाओं का जोश कबड्डी के खेल में दिखाई देता है।

इस दौरान जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिया, सरपंच संध्या टिकरिया, ओमप्रकाश पांडेय, भूपेंद्र टिकरिया, रामवतार साहू, त्रिलोचन वर्मा, खेमलाल वर्मा, तोपसिंग टिकरिया, ईश्वरी वर्मा, लखन साहू, असीम टिकरिया, सुदामा साहू, कल्पना साहू, अनिता साहू, अश्विनी साहू, राजेश वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button