RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीति

लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पायेगी*सुशील आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के उलट नतीजे लोकसभा के आयेंगे*सुशील आनंद शुक्ला

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर/05 जनवरी 2024। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर किये गये दावो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने मतदान करेगी। भाजपा मुगालते में है कि राज्य में विधानसभा चुनावों की पुनरावृत्ति होने वाली है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेन्द्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किया था उन वायदों का क्या हुआ? मोदी सरकार के 10 वर्ष भाजपा की वायदा खिलाफी के स्मारक के रूप में याद किये जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर हुये फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधान नही आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सिर्फ बात की राफेल रक्षा सौदे में खुद  मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। यूपीए के कानून के अनुसार लोकपाल पद पर नियुक्ति करने में मोदी सरकार विफल रही। अडानी के भ्रष्टाचार की मोदी सरकार संरक्षक बनी हुई है। हर साल दो करोड़ युवाओं का रोजगार का वायदा किया था लेकिन जीएसटी नोटबंदी से करोड़ो का रोजगार छिना, दो करोड़ रोजगार जो हर साल आने वाले थे, उनका क्या हुआ? 5 वर्षो में 10 करोड़ लागो को रोजगार मिलना था लेकिन बेरोजगारी बढ़ गयी। महिला आरक्षण बिल लागू करने में छलावा किया गया। वन रैंक वन पेंशन विफल हो गया। महंगाई पर लगाम नहीं लगा पाये गैस, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम मोदी राज में बढ़ गये। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार किसान को लागत का दुगुना दाम नहीं दे पाये।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button