RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा का वादाखिलाफी की ओर बढ़ता कदम ,,सुरेंद्र शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्तारूढ़ हो चुकी है पर वादे पूरे करने के मामले में हिला हवाला शुरू हो चुका है

 

the narad news 24,,,,,रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्तारूढ़ हो चुकी है पर वादे पूरे करने के मामले में हिला हवाला शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है पूर्ववर्ती सरकार ने बीस क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश कर दिया था तदानुसार धान ख़रीदी हो रही है।


जबकि भारतीय जनता पार्टी ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदने का आश्वासन किसानों को दिया है, जो किसान 20 क्विंटल बेच चुका है और उसके पास एक एकड़ ही खेती है तो क्या बाद में वह एक क्विंटल धान बेचने सोसायटी जाएगा? और अगर गया तो उसके व्यय भार की क्षति पूर्ति कैसे होगी। इसलिए तत्काल 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी करने का आदेश जारी करे। इसी तरह एकमुश्त 3100 के भाव से भुगतान का वादा है उसे भी अविलंब पूरा करना चाहिए। दो साल का बकाया बोनस देने का भी आश्वासन है यह राशि सात साल पहले की है बहुत से किसान दिवंगत हो चुके हैं और उनका खाता भी बंद हो चुका है उनके उत्तराधिकारियों को भुगतान सुनिश्चित करने का प्रावधान भी करना होगा समय से पहले हम सज्ञान में ला रहें हैं ताकि बाद में भाजपा सरकार यह न कहे की यह बात हमारे ध्यान में नहीं थी।
प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि वादे देख लिये अब इरादे और क्रियान्वयन भी देखना है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button