RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़रोजगार

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 71 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चार अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

THE NARAD NEWS24………………………..संविदा शिक्षकों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। व्याख्याता पद के लिए 12वीं, यूजी और पीजी के प्राप्तांकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे। शिक्षक के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक और बाकी पदों के लिए दसवीं और बाहरवीं में मिले अंकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे।

अभ्यर्थी एक ही पद के लिए करें आवेदन

संविदा भर्ती के जरिए गणित, भौतिकी, वाणिज्य, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में भर्ती की जाएगी

जिले के पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक ग्रेड-3 में 71 पदों में भर्ती की जाएगी।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button