महालक्ष्मी मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे : पुरन्दर मिश्रा
विधायक ने व्यापारी संघ की बैठक में किया आत्मीय संवाद, बाजार के सुव्यवस्थित विकास एवं बेहतर सुविधाओं को लेकर दिया आश्वासन

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,,,। आज रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में आयोजित व्यापारी संघ की बैठक में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से आत्मीय संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना। बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं, व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने तथा व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी किसी भी शहर की आर्थिक मजबूती और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होते हैं। व्यापारियों के परिश्रम, समर्पण और उद्यमशीलता से न केवल बाजारों में आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका भी जुड़ी होती है। महालक्ष्मी मार्केट रायपुर का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है और यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। बाजार में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं, आवागमन की सुगमता तथा व्यापारिक गतिविधियों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी।



