विकास, संवाद और सादगी का संगम: ‘सेवा संवाद यात्रा’ के सातवें दिन गांव-गांव पहुंचे विधायक अनुज शर्मा, तरेसर को ‘आदर्श सोलर ग्राम’ बनाने का लिया संकल्प कुरुद आगमन पर यादव समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों व गर्मजोशी के साथ किया भव्य स्वागत
मलौद को मिली सीसी रोड की सौगात, 'पीएम सूर्य घर योजना' से जुड़ेगा तरेसर मितानिन दीदियों का शाल-श्रीफल से किया आत्मीय सम्मान, कहा— 'ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं मितानिन बहनें' कुरुद स्कूल में शेड निर्माण की घोषणा व रात्रि विश्राम के साथ भजन संध्या में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं संग की संगठनात्मक चर्चा

The narad news 24,,,,,,धरसींवाधरसींवा,,,,, विधायक अनुज शर्मा की जनसंपर्क और विकास केंद्रित ‘सेवा संवाद यात्रा’ का सातवां दिन ऐतिहासिक, उत्साहपूर्ण और जनकल्याणकारी सौगातों से भरपूर रहा। सातवें दिन विधायक श्री शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौद, मौहागांव, तरेसर, सिलयारी एवं कुरुद का सघन दौरा किया। ग्राम कुरुद आगमन पर यादव समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने विधायक श्री शर्मा का अत्यंत गर्मजोशी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान विधायक श्री शर्मा ने केवल औपचारिक जनसभाओं तक सीमित न रहते हुए ग्रामीणों के घर-घर जाकर सीधा संवाद किया और उनकी जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

*विकास की नई इबारत: मलौद को मिली सीसी रोड की सौगात, तरेसर बनेगा ‘आदर्श सोलर ग्राम’*
ग्राम प्रवास के दौरान विधायक श्री शर्मा ने विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम मलौद में सीसी रोड निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने ग्राम तरेसर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत पूरे गांव को सोलर ऊर्जा से आच्छादित करने के अपने संकल्प को साझा किया। उन्होंने ग्रामवासियों से इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने और सक्रिय समर्थन देने की अपील की, ताकि तरेसर एक आत्मनिर्भर और हरित ऊर्जा युक्त आदर्श ग्राम बन सके।वही ग्राम कुरुद में शेड निर्माण की घोषण की।
*ग्रामीण स्वास्थ्य की रक्षकों का अभिनंदन: तरेसर में मितानिन दीदियों को शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित*
यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में क्षेत्र की मितानिन बहनों (स्वास्थ्य सखियों) को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि “मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं।” उन्होंने सभी मितानिन दीदियों के सेवा भाव और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
*व्यवस्थाओं में सुधार की कवायद: विधायक ने परखी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अधिकारियों को दिए निर्देश*
जमीनी हकीकत का जायजा लेने के उद्देश्य से विधायक श्री शर्मा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण व विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
*जन-जन से आत्मीय संवाद: भावी पीढ़ी को किया प्रेरित, मातृशक्ति और प्रबुद्धजनों से लिए सुझाव*
यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने समाज के हर वर्ग से सीधा जुड़ाव स्थापित किया। उन्होंने ग्राम सिलयारी स्थित डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनके विचार जाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण व क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, उन्होंने श्रमिक बंधुओं, नारी शक्ति और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ विशेष बैठक कर उनके सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा पर सार्थक चर्चा की।
*समस्याओं का त्वरित हल और आत्मीय भोजन: ग्रामीणों के बीच बैठकर विधायक ने बांटा सुख-दुख*
विधायक श्री शर्मा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘जनचौपाल’ लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि पात्र हितग्राहियों को पूरा लाभ मिल सके। प्रवास के दौरान उन्होंने एक ग्रामीण के घर पहुंचकर अत्यंत सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया, जिसकी पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा रही।
*कुरुद में रात्रि विश्राम, भजन संध्या और संगठनात्मक चर्चा*
यात्रा के सातवें दिन का समापन ग्राम कुरुद में हुआ, जहाँ विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों के बीच ही रात्रि विश्राम किया। रात्रि प्रवास के दौरान उन्होंने शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक चर्चा कर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात विधायक ग्राम पंचायत में आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए और स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन व सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
इस यात्रा में विधायक अनुज शर्मा सहित संदीप यदु,बेदराम मनहरे, चंद्रकांती वर्मा,शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन,यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा,नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा,चंद्रशेखर शुक्ला,टिकेश्वर मनहरे,राजीव अग्रवाल,राकेश यादव,सुनील शर्मा,सोना वर्मा , चंद्रकांत साहू,हरिशंकर वर्मा,अनुपमा वर्मा,रश्मि वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, अश्वनी वर्मा,नत्थू युद, रामखिलावन वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, गोविंद साहू, सुमीत सेन, रूखमड़ी शिवारे, विद्याभूषण वर्मा,पुष्पा बंजारे,सीमा वर्मा, कल्पना नायक, शशि चंद्राकर, अमरीका वर्मा,लिलेश्वरी वर्मा,राजेंद्र विश्वकर्मा,नीलकंठ आडिल, बंटी शर्मा, केदार वर्मा,संतोषा वर्मा , भूपेन्द्र कसार, पुरूषोत्तम यादव, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान,मिथलेश वर्मा, अजय देवांगन ,रुपराम केंवट ,देवचरण दिवाकर ,मुकेश गेन्ड्रे ,दिव्या वर्मा ,महेश्वरी निषाद ,मुरारी कश्यप ,रामप्रसाद टंडन ,विकास शर्मा,नारद ,रुखमणी साहू ,कल्पना नायकसहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में उत्साही ग्रामवासी उपस्थित रहे।



