RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

 

 

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने ​अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. यादव का निधन छत्तीसगढ़ के साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक कलाओं और पारम्परिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अनुकरणीय कार्य किया। एक समर्पित शिक्षक, चिंतक और समाजसेवी के रूप में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ​श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, उनके शिष्यों और प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

——————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button