RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट, प्राप्त किया प्रेरणादायी मार्गदर्शन

नई दिल्ली में ‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में भी हुईं शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी सहित वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

 

The narad news 24,,,,रायपुर,,,,, छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 20 नवंबर को नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से उनके पंचवटी निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी का आत्मीय सानिध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति प्रधानमंत्री जी का अद्वितीय समर्पण, विकसित भारत का संकल्प और प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति उनका आत्मीय भाव सभी को नई ऊर्जा एवं जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उनका मार्गदर्शन जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

 

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं श्री गुरु खुशवंत साहेब जी सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण उपस्थित रहे।

 

*‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में सहभागिता*

 

इसी क्रम में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प’ समाज कल्याण मंत्रियों की कार्यशाला के दूसरे दिन भी सहभागिता की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी एवं डॉ. विनय सहस्रबुद्धे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

कार्यशाला में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं श्री गुरु खुशवंत साहेब जी सहित विभिन्न राज्यों के समाज कल्याण मंत्रीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला में समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान, सामाजिक सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों एवं अनुभवों को साझा करने के माध्यम से योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ नेतृत्व से प्राप्त प्रेरणा के साथ छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और गति मिलेगी। हमारा संकल्प है कि विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button