छठ व्यास तालाब बिरगांव में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना।
लोक कलाकारों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति, छठ व्यास तालाब बिरगांव रायपुर द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कोमल रंजय सिंह जी ने छठ महापर्व की सांस्कृतिक कार्यक्रम दिए जानकारी देते हुए बताया छठ महापर्व के आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ व्रतियों, सूर्य उपासकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संध्या अर्घ्य एवं उषाकालीन अर्घ्य के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। उपस्थित सदस्य, हरिशंकर मिश्रा ,हिरालाल शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, सतिस सिंह, अजय सिंह ,रविन्द्र सिंह, पप्पू मिश्रा, सुनिल शुक्ला, विनय जसवाल, विरेन्द्र यादव, सलेन्द्र पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, शशि सिंह,

समिति द्वारा व्यास तालाब परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन, पूजा-अर्चना एवं छठ व्रतियों की धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन की विशेष तैयारियां की गई हैं। इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
छठ पूजा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें आमंत्रित लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भोजपुरी लोक संस्कृति एवं छठ महापर्व की धार्मिक परंपराओं की छटा बिखेरेंगे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ महापर्व केवल सूर्य उपासना का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, पवित्रता, सामाजिक समरसता, पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला महापर्व है। समिति सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील करती है।
कार्यक्रम का विवरण :
– 13 नवंबर 2026, शुक्रवार – नहाय-खाय
– 14 नवंबर 2026, शनिवार – खरना
– 15 नवंबर 2026, रविवार – संध्या अर्घ्य
– 16 नवंबर 2026, सोमवार – उषा अर्घ्य एवं महापर्व का समापन
स्थान : छठ व्यास तालाब, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़)।
आयोजक : भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति, व्यास तालाब बिरगांव, रायपुर।



