स्व. मुरलीधर केवलानी जी को विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
समाजसेवा के प्रति समर्पित जीवन को नमन, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने स्व. मुरलीधर केवलानी जी को दी श्रद्धांजलि सिंधी समाज के सेवाभावी व्यक्तित्व स्व. मुरलीधर केवलानी जी को विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया नमन

The narad news 24,,,रायपुर। आज शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में शंकर नगर-शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्री मुरलीधर केवलानी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने स्वर्गीय मुरलीधर केवलानी जी के सामाजिक योगदान, समाज के प्रति समर्पण एवं उनके सेवाभावी व्यक्तित्व को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान, एकता और संगठन के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
स्वर्गीय केवलानी जी का सरल स्वभाव, समाज के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के कार्य हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।



