RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया गहरा शोक

जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा – गुरु खुशवंत साहेब

The narad news 24,,,,,,,आरंग/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने अपना जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल, सहज व्यक्तित्व, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।उन्होंने कहा कि श्री कोर्सेवाड़ा जी के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका जाना हम सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत दुःखद है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और जनकल्याण के प्रति उनकी भावना को हमेशा याद किया जाएगा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button