उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘सहयोग केंद्र’ में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

The narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,,। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में ‘सहयोग केंद्र’ पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी विभिन्न समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं की मांगों और जनसमस्याओं के आवेदन स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और जनता को राहत पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘सहयोग केंद्र’ में जनसुनवाई के इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने और प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज उपस्थित थे।
————–



