RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के पांच गांवों में लगाई जनचौपालब। डिप्टी सीएम अरुण साव ने जनचौपाल में ग्रामीणों से विकास कार्यों पर किया संवाद, सुझावों को गंभीरता से सुनी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में लाखों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

The narad news 24,,,,,,, रायपुर,,,,,,,लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने सोमवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। जनचौपाल के दौरान मोदी सरकार और साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

श्री साव ने खेकतरा, कुम्हरौली, मोहतरा कुर्मी, पीपरखुंटा और औराबांधा में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने कहा कि जनचौपाल जनता और शासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे स्थानीय जरूरतों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान गांवों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने खेकतरा स्थित महामाया मंदिर में नवनिर्मित ज्योति कलश भवन का लोकार्पण कर उसे ग्रामवासियों को समर्पित किया।

 

*जनचौपाल में लाखों के विकास कार्यों की घोषणा की*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम पंचायत खेकतरा के आश्रित ग्राम दादन कांपा में सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख रुपए और खेकतरा मेन रोड से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए की घोषणा की।

 

कुम्हरौली में धोबी समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख, पथरी कांपा में सीसी रोड 5 लाख की घोषणा की।

 

मोहतरा कुर्मी में नाली निर्माण के लिए 7 लाख, सतनामी पारा में सामुदायिक भवन व जैतखाम के लिए 6 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

पीपरखुंटा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख एवं सीसी रोड के निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।

 

*युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान किया*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान पांचों गांवों के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।

 

…. …..

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker