छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से मुलाकात कर बांटे फल, अत्याधुनिक लैब सुविधाओं का किया शुभारंभ, एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत किया वृक्षारोपण 

The narad news 24,,,,,,,,,बेमेतरा। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू एवं उनकी धर्मपत्नी तरुणा साहू ने शुभ विवाह उपरांत जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। नवदंपत्ति ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा फल वितरित कर सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में स्थापित नवीन एवं अत्याधुनिक लैब सुविधाओं एवं आधुनिक जांच उपकरणों का विधिवत शुभारंभ किया। और स्वं जाँच भी करवाये लl इस दौरान उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से जिले के मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए निजी लैबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 

विधायक ने बताया कि अब जिला अस्पताल में सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), थायराइड प्रोफाइल, विटामिन डी-3, विटामिन बी-12, वायरल मार्कर, HbA1c, हार्मोन टेस्ट, सिकलिंग टेस्ट, पीटी-आईएनआर, मलेरिया जांच, विडाल टेस्ट, टॉर्च टेस्ट, आर.ए. फैक्टर एवं सी-रिएक्टिव प्रोटीन (CRP) सहित अनेक महत्वपूर्ण रक्त परीक्षण निःशुल्क एवं त्वरित रूप से उपलब्ध होंगे। इससे जिले के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

विवाह के बाद सेवा कार्यों से की सामाजिक जीवन की शुरुआत

 

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। किसान, मजदूर, व्यापारी या आम नागरिक—यदि स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता संभव नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विवाह संपन्न होने के बाद उन्होंने सामाजिक जीवन की शुरुआत सेवा और जनकल्याण के कार्यों से करने का निर्णय लिया। इसी भावना के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की गई तथा उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

आधुनिक लैब सुविधा से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

 

विधायक ने कहा कि लंबे समय से जिले के मरीजों को कई प्रकार की जांचों के लिए निजी लैबों का सहारा लेना पड़ता था। कई बार रिपोर्ट प्राप्त करने में तीन से चार दिन का समय लग जाता था तथा अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता था। अब नई अत्याधुनिक लैब सुविधा प्रारंभ होने से सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, विटामिन बी-12, विटामिन डी सहित अनेक महत्वपूर्ण जांचें जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिला अस्पताल में नई लैब सुविधा प्रारंभ की गई है, जिससे जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा।

 

पैसों के लेन-देन की शिकायत पर जांच के निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान एक युवक द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं में पैसों के लेन-देन की शिकायत किए जाने पर विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन लोकेश साहू से तत्काल चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी मरीज या उसके परिजन से अवैध रूप से राशि ली गई है तो उसे तत्काल वापस कराया जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

मीडिया से चर्चा में विधायक ने कहा कि सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया जाता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग कर गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों का शोषण करता है तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

 

इसके पश्चात नवदंपत्ति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर जिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, पार्षद पंचू साहू, गौरव साहू, हर्षवर्धन तिवारी, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद प्रतिनिधि रोशन दत्त, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद, महामंत्री डॉ. विनय साहू, संदीप साहू, ओंकार साहू, दीनानाथ साहू, गोलू कोसले, डॉ. डोसन साहू, राजीव तंबोली, पिंकी नेमा गुप्ता राहुल साहू लक्षन वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने नवदंपत्ति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा भाव, सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। विवाह उपरांत जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा, फल वितरण, स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, अत्याधुनिक लैब सेवाओं का शुभारंभ तथा पौधारोपण जैसे कार्यों ने समाज के समक्ष संवेदनशील एवं जनहितैषी नेतृत्व का सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker