RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट कांग्रेस सरकार की नाकामी – अमित चिमनानी

राहुल गांधी के ‘नाकामी मॉडल‘ ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय संकट में डाला - अमित चिमनानी

The Narad news 24,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि राहुल गांधी के ‘नाकामी मॉडल‘ ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय संकट में डाल दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश में बड़ी-बड़ी घोषणा कर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन एक भी वादों को पूरा नहीं कर पाई। और सरकार की नाकामी के चलते हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट की स्थिति निर्मित हो गई । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की अर्थव्यवस्था मजाक लगती है और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक ऐसी घोषणा कर दी जो बजट देश के एक वर्ष के बजट से ज्यादा था, झूठ बोल कर सत्ता पाना यही कांग्रेस का चरित्र है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2018 में झूठे वादों के सहारे सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी भी अपना कोई वादा पूरा नहीं कर पाई थी, उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भूपेश बघेल को चुनावी जिम्मेदारी दी जाती है उन राज्यों में कांग्रेस पार्टी मुंह की खाती है और बुरी तरह चुनाव में परास्त हुई है या फिर उन राज्यों में सरकार बनने के बाद वित्तीय संकट आ जाता है। कांग्रेस पार्टी का पूरे देश में केवल एक ही लक्ष्य है गांधी परिवार की चरण वंदना में प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाना ।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है , जनता से खुली लूट चल रही है पेट्रोल डीजल के दाम एक साथ 5 रु प्रति लीटर बढ़ा दिए गए है हिमाचल प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश जैसा विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। हर तरफ केवल लूट मची हुई है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बात का समझ चुकी थी इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से हटाकर विकास करने वाली भाजपा की सरकार चुनी। कांग्रेस सरकारें अब जनता के लिए एक पनौती बन चुकी है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker