RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

ग्राम कौशलपुर मोहरेगा में त्रि-दिवसीय श्री सदगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन

 विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित 

The Narad news 24,,,,,,,,,,बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौशलपुर मोहरेगा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित त्रि-दिवसीय श्री सदगुरु कबीर सत्संग समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

समारोह के शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री साहू ने सदगुरु कबीर साहेब के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। सत्संग स्थल पर भजन-कीर्तन और कबीर वाणी के अमृतमय प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा —

“सदगुरु कबीर साहेब ने समाज को सत्य, प्रेम और समानता का संदेश दिया। उनकी वाणी आज भी हमें अंधविश्वास, भेदभाव और कुरीतियों से दूर रहकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कबीर जी का संदेश ‘साधो, यह मुरदों का गाँव नहीं’ हमें जागरूक, सजग और सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान करता है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। हमें कबीर साहेब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक समरस और संस्कारित समाज का निर्माण करना चाहिए।” उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में विमल पटेल सांसद प्रतिनिधि, रामकिशुन साहू विधायक प्रतिनिधि,डामन साहू अध्यक्ष,सीमा वर्मा,उकेद्र साहू,किशोर मानिकपुरी हरिश्चंद्र साहू, तिलक साहू, कन्हैया साहब,रामस्वरूप शर्मा,बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker