RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अमिताभ दुबे को प्रदेश की कमान, गुरदीप टुटेजा को रायपुर जिले की जिम्मेदारी : ग्रीन आर्मी 2026 में सेंट्रल कोर कमिटी की सर्वसम्मति से ऐतिहासिक निर्णय

The Narad news 24,,,,,,,,,,, रायपुर,,,,,,,,ग्रीन आर्मी वर्ष 2026 के लिए आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में 50 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। सेंट्रल कोर कमिटी की सर्वसम्मति से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री अमिताभ दुबे जी को प्रदेश अध्यक्ष तथा रायपुर जिले में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री गुरदीप टुटेजा जी को रायपुर जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया में सेंट्रल कोर कमिटी के पदाधिकारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं गरिमामयी ढंग से संपन्न कराया।

 

श्री अमिताभ दुबे जी ग्रीन आर्मी के सशक्त आधार स्तंभ के रूप में लंबे समय से संगठन को दिशा, गति और मजबूती प्रदान करते रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण ने ग्रीन आर्मी को प्रदेश स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। संस्था के विस्तार, समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने तथा प्रदेशभर में सतत संवाद और सक्रिय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा एवं स्थायित्व प्रदान किया है। उनका नेतृत्व ग्रीन आर्मी की मजबूती का प्रमुख आधार है।

 

वहीं श्री गुरदीप टुटेजा जी ने रायपुर जिले में जमीनी स्तर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक प्रभावी कार्यक्रम संचालित कर संगठन को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक दक्षता एवं समर्पित कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी वर्ष 2026 में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker