RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

पीएमश्री भरत देवांगन शास. विद्यालय खरोरा के वार्षिक उत्सव में उमड़ा उत्साह; मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह है, जिस साँचे में ढालो वैसा वे बनते है जिसे शिक्षक और स्कूल गढ़ने का काम करते हैं।" — अनुज शर्मा

The narad news 24,,,,,,,,,,,आज धरसीवां विधानसभा के नगर पंचायत ख़रोरा के पीएमश्री भरत देवांगन शास. उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव ‘प्रयास’ भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वार्षिक उत्सव की थीम “सांस्कृतिक एकता और आधुनिक शिक्षा” पर आधारित थी।विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ‘पंथी’ और ‘करमा’ के साथ-साथ आधुनिक कला विधाओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विधायक श्रीं शर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और अनुशासन समिति के सदस्यों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी केवल भविष्य के कर्णधार ही नहीं, बल्कि आज की ऊर्जा हैं। खेल और कला के साथ-साथ शिक्षा में अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। मैं जब आपको देखता हूँ, तो मुझे भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और कलाकार नजर आते हैं। कभी यह मत सोचना कि आप एक छोटे गाँव के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। याद रखिए, आसमान छूने वाले अक्सर जमीन से ही उठते हैं। अपनी जड़ों से जुड़े रहें, पर अपनी दृष्टि सातवें आसमान पर रखें। शिक्षा का मतलब केवल ऊंचे अंक लाना नहीं है। शिक्षा का असली उद्देश्य आपको एक बेहतर इंसान बनाना है। बड़ों का सम्मान, राष्ट्र के प्रति प्रेम और अपने कर्तव्यों का पालन ही आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगा। शिक्षकों से मेरा आग्रह है कि वे इन बच्चों को केवल किताबी ज्ञान न दें, बल्कि उनके भीतर के आत्मविश्वास को जगाएं।अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें, क्योंकि आपकी सफलता में उनकी तपस्या का सबसे बड़ा हाथ है। यह देश आपका है, और इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी आपकी है।अंत में, मैं बस यही कहूँगा की ‘मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। आप सभीं कों आपके उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, सुनीता अनिल सोनी,सोना वर्मा, सुमित सेन, नरेंद्र ठाकुर, रश्मि वर्मा ,योगेश चंद्राकर,दुलेश्वर साहू सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker