RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

नगरगांव, पाड़ाभाठ और टेकारी के मड़ई मेले में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

जब तक हम अपनी माटी और अपनी संस्कृति का सम्मान करेंगे, हमारा प्रदेश उन्नति के शिखर पर रहेगा।" — अनुज शर्मा

 

 

 

The Narad News 24,,,धरसीवां विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा नें क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगरगांव, पाड़ाभाठ और टेकारी में आयोजित मड़ई मेले में सम्मिलित हुए। गांवों में पहुँचने पर विधायक का ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवा समितियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने ग्रामीणों के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाया और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने नगरगांव के शमशानघाट में सी सी रोड निर्माण का घोषणा भीं किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मड़ई मेला हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का सबसे बड़ा माध्यम है। आधुनिकता के इस दौर में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।ग्रामीण अंचलों ने ही हमारी परंपराओं को सहेज कर रखा है। नई पीढ़ी को अपनी कला और लोकगीतों पर गर्व करना चाहिए। हमारी सरकार प्रदेश की इन लोक परंपराओं को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

श्री शर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए जल्द ही जनहित के कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, सविता चंद्राकर,दिनेश खूटे, बेदराम मनहरे,टिकेश्वर मनहरे, सुरेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा,हरिशंकर वर्मा,प्रमोद निषाद, तोरण वर्मा,दयाशंकर निषाद ,चंद्रकांत वर्मा ,सीमा वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker