RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

यह जीत आम जनता का एनडीए को आशीर्वाद है – किरण देव

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये नतीजे महाराष्ट्र में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं। निकाय चुनावों में भाजपानीत महायुति की शानदार जीत को श्री देव ने महाराष्ट्र के सुशासन मॉडल की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि सुशासन, विकास और सौहार्द्रता पर महाराष्ट्र की नगरीय व शहरी जनता ने अपनी मुहर लगाई है, डबल इंजन की सरकार पर उसने विश्वास व्यक्त किया है, सरकार के द्वारा किए गए विकास पर विश्वास किया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में से भाजपानीत महायुति ने 25 पर अपना परचम लहरा दिया है और बीएमसी में भी वह बम्पर जीत की ओर बढ़ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि महाराष्ट्र के ये चुनाव नतीजे बहुत ही ऐतिहासिक हैं। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महायुति के निर्वाचित प्रतिनिधि एक-एक शहर में परिवर्तन लाएंगे। जनता जनार्दन ने सारे प्रकार के हथकण्डों को धता बताते हुए विकास और सुशासन पर भरोसा किया है और महागठबंधन को जनता ने महाठगबंधन करार दिया है। श्री देव ने महाराष्ट्र की इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत पूरी प्रदेश सरकार और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आम जनता का एनडीए को आशीर्वाद है। महाराष्ट्र की सुरक्षा, शुचितापूर्ण राजनीति और युवा पीढ़ी के भविष्य के निर्माण के लिए यह ऐतिहासिक जनादेश है।

——————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker