RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस और भूपेश बघेल बताएँ, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है या अपराधी के साथ – नारायण चंदेल

The narad news 24,,,,,,,,,,,रायपुर/जांजगीर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस का अपराधियों को बचाने का पुराना धंधा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ गया है। श्री चंदेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धोखाधड़ी के आरोपी कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू का खुला समर्थन कर रहे हैं जिसको पीड़ित किसान के 42.78 लाख रुपए हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा इस शर्मनाक रवैया का पुरजोर विरोध करती है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि न्यायालय ने पुख्ता प्रमाणों के आधार पर आरोपी को जेल भेजा है, फिर भी कांग्रेस अपराधी के साथ खड़ी है! यह उनकी किसान विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। श्री चंदेल ने हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अपराधियों का साथ देती रही है और किसानों की हितैषी बनने का ढोंग करती है। अब कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बघेल और महंत यह बताएँ कि वे अन्नदाता के साथ खड़े हैं या फिर अपराधियों के साथ? बघेल एवं महंत पीड़ित किसान राजकुमार शर्मा के पैसा खाने वाले आरोपी के साथ खड़े होकर कांग्रेस की काली करतूतें उजागर कर रहे हैं। भाजपा मांग करती है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाला विधायक बालेश्वर साहू तत्काल इस्तीफा दे और कांग्रेस पार्टी उसे निष्कासित करे।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से संबंधित घटनाक्रम पर हाल के दिनों में जिस प्रकार की भ्रांतियाँ, राजनीतिक आरोप और भ्रम फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं, उनके बीच तथ्यों को सामने रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। श्री चंदेल ने यह स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला कानूनी जाँच और न्यायलय की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है, न कि किसी राजनीतिक दल की रणनीति या दबाव से। कांग्रेस विधायक साहू के खिलाफ अलग-अलग समय पर अलग-अलग प्रकृति के तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं और अब उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। श्री चंदेल ने कहा कि इस आर्थिक भ्रष्टाचार के प्रकरण में जाँच के दौरान सह आरोपी गौतम राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि विधायक बालेश्वर साहू उच्च न्यायालय मे याचिका दायर की थी जिस पर न्यायालय ने जाँच पूर्ण होने तक गिरफ्तारी न करने का निर्देश दिया था, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जाँच निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से जारी रहे।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि जाँच पूर्ण होने के पश्चात पुलिस ने कानून के अनुसार नोटिस जारी कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया और सभी साक्ष्यों व दस्तावेजों के अवलोकन के बाद न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया जिसके अंतर्गत जेल भेजने की कार्रवाई हुई और यदि न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है तो उसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। श्री चंदेल ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार जेल में जाकर अपने पार्टी के अपराधी विधायक साहू से बड़ी संख्या मे मिलकर नियमों का उल्लंघन जिस तरह कर रहे हैं, वह पूर्णतःगलत है।

 

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किए कांग्रेस से सवाल**

 

1. जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने भूमिपुत्र अन्नदाता किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। कांग्रेस की दृष्टि में क्या यह गंभीर आपराधिक कृत्य नहीं है?

 

2. राजकुमार शर्मा द्वारा बालेश्वर साहू के खिलाफ दिनांक 14 जुलाई, 2025 को चाँपा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर 3 अक्टूबर, 2025 को अपराध कमांक 420, 467, 468, 471, 406 व 120 के तहत एफआईआर दर्ज हुई। यह मामला 15 जनवरी, 2015 से 26 मई, 2020 तक का है। कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू द्वारा 42.78 लाख रुपए प्रार्थी राजकुमार शर्मा तथा प्रार्थी की मां जैतीन शर्मा एवं पत्नी रीता शर्मा का फर्जी अंगूठा हस्ताक्षर लगाकर निकासी पर्ची आहरित की गई। इस बैंक निकासी पर्ची में आरोपी का मोबाइल नम्बर भी दर्ज है। आरोपी द्वारा प्रार्थी से ब्लैंक चैक भी लिया गया है। पूर्व में भी साहू के खिलाफ जान से मारने की धमकी व मारपीट के मामले दर्ज हैं। आज भी साहू द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया जा रहा है। क्या इस मामले में खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

3. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, जो अपने आपको किसान का बेटा कहते हैं, समेत सभी कांग्रेस नेता स्पष्ट करें कि वे अन्नदाता किसानों के साथ है या गंभीर अपराध करने वाले, किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के साथ हैं?

 

 

4. कांग्रेस नेता यह बताएँ कि जब कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को सरकार ने नहीं, बल्कि न्यायालय ने अपराध के तथ्यों के अधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है, तो वे इस मामले में झूठ फैलाकर क्या साबित करना चाहते हैं?

 

5. आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी, जो इस देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी है, क्या अपराध व अपराधियों का गिरोह बनकर नहीं रह गई है? क्या पिछली भूपेश सरकार का शासनकाल कांग्रेस के अपराधीकरण और अपराधियों के कांग्रेसीकरण के लिए नहीं जाना जाएगा?

 

6. भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोल घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, धान घोटाला, पी.एस.सी. घोटाला सहित नित-नये घोटाले हुए। खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल महादेव सट्टा समेत इन सब घोटालों के संरक्षक बनकर उभरे। घोटालों और आपराधिक मामलों में क्या कांग्रेस के कई विधायक जेल नहीं गए और आज भी कई जेल में नहीं हैं?

 

7. कांग्रेस शासनकाल में क्या अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में नहीं डूबे थे? जिनमें कई लोग जेल में है, कई लोग बेल पर है। क्या यही कांग्रेस की पिछली सरकार की असली तस्वीर नहीं है?

 

8. क्या यह दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है कि कांग्रेस पार्टी व उसके नेता वास्तविकता से हटकर इसे भी राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं तथा आम जनता के बीच इस पूरे प्रकरण पर भ्रम फैलाते हुए तथ्यहीन बात कर रहे है?

 

9. कांग्रेस व कांग्रेस के नेताओं को हमारी सलाह है कि जिन किसानों के साथ कांग्रेस विधायक ने फर्जीवाड़ा किया है, ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के कांग्रेस विधायक को पार्टी अपने दल से निष्कासित करे और जनता से भी आग्रह है कि ऐसे तथाकथित जनप्रतिनिधियों का सार्वजनिक बहिष्कार करे।

—————————-

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker