RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अरुण साव सरकार का झूठा यशोगान कर रहे, साय सरकार 2 साल में विफल – कांग्रेस  साव का पीडब्लूडी विभाग 2 साल में 2 किलोमीटर सड़क नहीं बना पाया, यही उपलब्धि है

नगरीय निकाय जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराया

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,,,रायपुर/29 दिसंबर 2025। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बखान को कांग्रेस ने झूठ यशोगान बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2 साल में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अरूण सांव का पीडब्लूडी विभाग तथा नगरी प्रशासन विभाग भी पूरी तरह फिसड्डी साबित हुआ है। सूचना के अधिकार में पीडब्लूडी विभाग ने माना है कि 2 साल में साय सरकार ने 2 किमी भी सड़क नहीं बनाया है। नगरी निकाय विभाग की स्थिति यह है कि साय सरकार ने पिछले 2 साल में प्रदेश के किसी भी निकाय 1 कि.मी. की नाली भी नहीं बना पाई है। अरुण साव अपनी सरकार की जब गुणगान कर रहे थे, तब उनकी अंतर्रात्मा भी हंस रही होगी, की मंत्री जी झूठ बोल रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में जनता का भरोसा खो दिया। सरकार के खिलाफ चौतरफा आक्रोश है। मोदी की गारंटी के नाम पर जनता का मत हासिल किया। 2 साल में एक भी मोदी की गारंटी पूरा नहीं किया। सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। किसान नाराज है, युवा नाराज है, सरकारी भर्तियां बंद है, जो भर्तियां हुई है उसमें भ्रष्टाचार किया गया। फारेस्ट आरक्षक भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, आरआई भर्ती सभी जगह आरक्षक भ्रष्टाचार हो रहा। आदिवासियों किसानों की जमीने जबरिया उद्योगो और खदानों के लिये अधिग्रहित की जा रही है। विरोध करने पर लाठियां चलाई जा रही है, महिलायें निराश है, महतारी वंदन के नाम पर उनसे धोखा दिया गया। प्रदेश में 1.25 लाख से अधिक विवाहित महिलायें है, महतारी वंदन की राशि 67 लाख महिलाओं को दे रहे है। कर्मचारी नाराज है, सरकार ने उनको भी धोखा दिया। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा पूरा नहीं किया। बिजली के दाम बढ़ाने, भूमि के गाइडलाइन के रेट बढ़ाने, 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्री बंद करने से जनता नाराज है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जो सरकार के 2 साल के कार्यकाल से खुश हो।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। साय सरकार की उपलब्धि के नाम पर पिछली सरकार की योजनायें बंद करना मात्र है। साय सरकार ने जनता के हित में चलाई जाने वाली योजनओं को दुर्भावनापूर्ण बंद किया। 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दिया, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा, मुख्यमंत्री कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहों की ऋण माफी, सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि, सीएम छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि, कोदो कुटकी रागी खरीदी, नरवा-गरवा-घुरवा बारी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री महतारी दुलार, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, धरसा विकास, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को बंद किया। यह सरकार दुर्भावना वाली सरकार है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker