छत्तीसगढ़राजनीति

कहा- PM मोदी अरबपतियों के लिए काम करते हैं, कांग्रेस सरकार अडानी की सरकार नहीं होगी : युवा मितान सम्मेलन में राहुल गांधी

THE NARAD NEWS24…………………….कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को नवा रायपुर के राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल हुए। नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में यह आयोजन किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कई वादे पूरे किए। सरकार ने बिजली बिल हाफ किया, कर्ज माफ किया। बीजेपी और PM मोदी 2-3 अरबपतियों के लिए काम करते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी को बताना चाहिए, कि वे अडानी पर जांच क्यों नहीं करते। कांग्रेस सरकार झूठे वादे नहीं करती। पीएम मोदी ने कहा कि, काला धन वापस आएगा। लेकिन उल्टा देश का धन बाहर जा रहा है। इंटरनेशनल न्यूजपेपर कह रहे हैं।

कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए हैं। उनके साथ सीएम भूपेश और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी शामिल हैं।

आदिवासियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, आदिवासी देश के असली मालिक हैं। हम उनके अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी उनके लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करती है। इस शब्द के पीछे उनकी गलत सोच है। बीजेपी कहती है, वे सिर्फ जंगल में रहे, आगे ना बढ़े। कांग्रेस सरकार कहती है कि, जंगल के साथ उन्हें अपने सपने पूरे करने का भी हक है।
वा मितान सम्मेलन को राहुल गांधी ने संबोधित किया

आयोजन नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में किया गया था।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button