RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी निंदनीय भाजपा सरकार की तानाशाही

भाजपा सरकार जनहित कार्य करने असफल आलोचना से डरी ,आकांक्षा टोप्पो को रिहा किया जाये

The narad news 24,,,,,,रायपुर/26दिसंबर2025। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की रिहाई की मांग करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की तानाशाही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सरकार में बैठे लोगों में आलोचना सुनने की साहस नहीं है। आकांक्षा टोप्पो को तत्काल रिहा किया जाये। भाजपा सरकार दो साल में ही अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार से जनता की हित मे सवाल उठाने वालों को डरा रही है झूठे मामले दर्ज कर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। आकांक्षा टोप्पो लगातार खराब सड़क, लचर स्वास्थ्य ,शिक्षा, कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। स्थानीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े रामकुमार टोप्पो की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा की है।अगर कोई परिवार वर्षों से एक स्थान पर रह रहा है परिवार के 4 सदस्य दिव्यांग है उन्हें खदेड़ा जायेगा। परिवार दुःखी होकर सरकार से ईच्छामृत्यु मांगे ये तो सरकार के लिए शर्म की बात है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री राजवाड़े ड्राइवर को दिल्ली में छोड़कर आ जाये ये तो गलत है। विधायक रामकुमार टोप्पो दिव्यांगों का घर न बचा पाये उनकी व्यथा न सुने तो किस बात का जनप्रतिनिधि ? क्या जिम्मेदारों से सवाल नही पूछा जाना चाहिए? आंकाक्षा टोप्पो ने नये शराब दुकन खोलने, आरआईटी में शिक्षकों की कमी लैब बंद होने मंत्री राजवाड़े के क्षेत्र में बिजली न होने के समस्या पर सवाल उठाया, सरकार को सवाल से डर किस बात का? क्योकि ये सरकार जनता की अपेक्षाओं को दो साल में पूरा नही कर पायी है इसलिए फर्जी कार्यवाही कर सरकार के खिलाफ आक्रोशित जनता की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार की तानाशाही से न तो विपक्ष डरेगी न जनता, सवाल तो पूछे जायेंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल में सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई है। सिर्फ विज्ञापन की सरकार है। प्रदेश में इस सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है । धान खरीदी को लेकर रोज आंदोलन हो रहे, आदिवासी वर्ग प्रताड़ित हो रहा, शासकीय कर्मचारी, व्यापारी युवा, महिलाये सभी तो आंदोलन कर रहे है फिर भी ये सरकार किस के लिए काम कर रही? लोगों के सामने अपने जल जंगल जमीन बचाना चुनौती है।ऐसे में जब युवा वर्ग जनता की आवाज बन रही है तो डराया जा रहा है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker