RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) के विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

सही वोटर लिस्ट बनाना ही सबसे बड़े देश भक्त की पहचान हैं- अनुज

 

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,, रायपुर,,,,,आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम सारागांव में (SIR) के विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया था| जिसमें मुख्य प्रभारी के रूप में सुरेंद्र पाटनी व विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए| इस बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी,बूथ के कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के महत्व को बताया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज हम लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव की तैयारी के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़े हैं। भारत का संविधान हमें ‘मतदान’ का जो अधिकार देता है, वह केवल एक उंगली पर लगी स्याही नहीं है, बल्कि देश के भविष्य को चुनने की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए पूरे प्रदेश में “विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं की एक जीवंत लोकतंत्र के लिए यह अनिवार्य है कि हमारी मतदाता सूची (Electoral Roll) पूरी तरह से शुद्ध और अपडेटेड हो। इस अभियान के दौरान हमारा ध्यान मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर रहना चाहिए कि नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना मुख्य रूप से जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें मतदाता सूची से जोड़ना। नामों में सुधार करवाना, यदि किसी के नाम, पते या विवरण में कोई त्रुटि है, तो उसे ठीक करना।मतदाता सूची का शुद्धिकरण, जो लोग अब हमारे बीच नहीं रहे या स्थान परिवर्तन कर चुके हैं, उनके नाम सूची से हटाना ताकि कोई भी फर्जी मतदान न हो सके। मेरे युवा साथियों से विशेष अपील हैं की आप इस देश की नई ऊर्जा हैं। यदि आप 18 वर्ष के हो चुके हैं और आपका नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं है, तो आप अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से पीछे छूट रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि Form-6 भरें और गर्व के साथ मतदाता बनें। याद रखिए, “आपका वोट, आपकी आवाज है।” हमारे सभी बूथ के BLA भी घर-घर जाकर इस कार्य में BLO की सहायता करेंगे। एक जागरूक मतदाता ही एक सशक्त प्रदेश और राष्ट्र का निर्माण करता है। आइए, इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं और लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करें।

इस बैठक में प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, विधायक अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, संतोष शुक्ला, बी आर शुक्ला, नवीन अग्रवाल, टिकेश्वर् मनहरे, के के वर्मा सहित बूथ के अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी,बूथ एजेंट सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker