BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

महिलाओं की केवाईसी तो बहाना है, महतारी वंदन योजना से असल में नाम काटना है,,कांग्रेस

महतारी वंदन योजना में हर माह 609 करोड़ देने में सरकार की सांस फूल रही है अब बहाना बाजी कर नाम काट रहे

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/11 नवंबर 2025। महतारी वंदन योजना में 21 महीने बाद केवाईसी करने की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अब महतारी वंदन योजना की किश्त की राशि सभी महिलाओं को देना नही चाहती है।योजना में हर माह 606 करोड़ रुपए देना पड़ रहा है इससे सरकार की वित्ति स्थिति खराब हो गई है। अब योजना कि राशि मे कटोती करने योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए नियम शर्ते लागू की जा रही है ताकि हितग्रहियों का नाम काटा जा सके।अब सवाल ये उठता है कि अचानक 21 महीना बाद महतारी वंदन योजना से जुड़ी 69 लाख 26 हजार महिलाओं की केवाईसी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?जब योजना शुरू हुई तो पहली किश्त लगभग 69 लाख 26 हजार महिलाओं को दिया गया 21 वी किश्त करीब 64 लाख 94 हजार 768 महिलाओं को मिला।यानी पिछले महीना 5 लाख महिलाओं को महतारी वंदन का किश्त नहीं दिया गया?वादा तो योजना में सभी महतारियो को 1 हजार महीना देने का था।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी से लेकर प्रदेश की अंतिम महतारी तक को?फिर अब नियम शर्त क्यों? वैसे भी इस योजना की शुरूवात से ही 40 प्रतिशत महतारी बाहर है?जिसे योजना से जोड़ने निकाय चुनाव में भाजपा ने वादा किया था।जिसका इंतजार महिलाएं कर रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है और महिलाओं से लेकर हर वर्ग को आकर्षित करती है और सत्ता मिलने के बाद उनके साथ धोखा करती है महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिलना भाजपा की धोखा है और अब षडयंत्र पूर्वक योजना से जुड़ी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है क्योंकि सरकार इस योजना में पैसा देने में असमर्थ साबित हो रही है और डबल इंजन की सरकार में जो आर्थिक मदद का वादा था वह भी जुमला साबित हुआ है महतारी वंदन योजना से 1000 रू.महीना देकर बिजली बिल से 3000 रू. महिलाओं के घर से वसूला जा रहा है इससे महिलाओं परेशान भी है सरकार का यह दोहरा चरित्र है और आम जनता को सिर्फ लूटना उनकी नियत है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button