छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू रहे मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने का किया आह्वान

एस.आई आर. ( विशेष गहन पुनरीक्षण ) को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक संपन्न

 

The Narad News 24,,,बेमेतरा,

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बेमेतरा द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय में एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की समीक्षा, नए मतदाताओं के नाम जोड़ना, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना एवं सूची में हुई त्रुटियों का सुधार करना रहा।

 

अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा —मतदाता सूची किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होती है। जब सूची सही और पूर्ण होगी, तभी लोकतंत्र की नींव मजबूत रहेगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह अपने-अपने बूथों में जाकर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य सुनिश्चित करे।”उन्होंने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अभियान को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं। यह अभियान हमारे आने वाले चुनावों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जितनी मेहनत हम इस कार्यक्रम में करेंगे, उतना ही संगठन के लिए भविष्य में चुनावी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी। पूर्व में कई स्थानों पर मृत व्यक्तियों के नाम से मतदान हुआ है, ऐसी त्रुटियों को सुधारना हमारी जिम्मेदारी है।”उन्होंने कहा कि पार्टी हर उस कार्यकर्ता को सम्मानित करेगी जो इस अभियान में सक्रियता से कार्य करेगा।वोटर सूची में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना, लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करना है। इसलिए हर कार्यकर्ता ‘हर पात्र नागरिक – बने मतदाता’ के लक्ष्य को लेकर सक्रियता से कार्य करे।”

 

अभियान की रूपरेखा एवं कार्यक्रम योजना

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाएंगे।

रूपरेखा इस प्रकार निर्धारित की गई l जिसमे प्रत्येक बूथ स्तर पर टीमें गठित की जाएंगी, जो अपने क्षेत्र के हर परिवार से संपर्क करेंगी।18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म-6 भरने में सहायता प्रदान की जाएगी।महिलाओं, युवाओं और प्रथम बार वोट डालने वाले नागरिकों को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। बूथ प्रभारी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट मंडल स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

 

विधायक दीपेश साहू ने आम नागरिकों से अपील की “हर नागरिक यह सुनिश्चित करे कि उसका और उसके परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। यही आपके लोकतांत्रिक अधिकार का पहला कदम है। आने वाले चुनावों में एक-एक वोट अमूल्य है इसलिए आज ही अपना नाम सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल एक राजनीतिक संगठन के सदस्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रहरी हैं, जिन्हें इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। बैठक का संचालन शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू ने किया l

 

बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, एस.आई आर. विधानसभा प्रभारी होरीलाल सिन्हा, शहर मंडल प्रभारी रेवाराम निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश साहू, कमलेश वर्मा, सोसायटी अध्यक्ष दोहाई वर्मा, पार्षद विकाश तम्बोली, चांदनी रोशन दत्ता, राजकुमार खांडे, रवि मुलवानी, सिमरन ताम्रकार, खिलेश्वरी शिव पाटिल, अमृता निर्मलकर, ममता साहू, उमेश्वरी साहू सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker