बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न
रंगोली प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कार वितरण l

The Narad News 24,,,,बेमेतरा,छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ (छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव) के अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधानपूर्वक महाआरती एवं 1 नवम्बर के दिन बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के छत्तीसगढ़ महतारी चौक में हुई रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को विधायक निवास कार्यलय मे पुरस्कार वितरण किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा—छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का 25वां वर्ष हमारे लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ रजत जयंती हमारे प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का प्रतीक है। इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से हमारी परंपराएं जीवित रहती हैं और समाज में एकता, समरसता एवं गौरव का संदेश जाता है।”
विधायक साहू ने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति ‘निःशुक कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी’ को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
1 नवंबर को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को विधायक दीपेश साहू द्वारा सम्मानित किया गया —प्रथम पुरस्कार – श्वेता वर्मा को ₹10,000 नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड भेंट।
द्वितीय पुरस्कार – ललिता साहू को ₹5,000 नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड भेंट।
तृतीय पुरस्कार – रौशनी साहू को ₹3,000 नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड भेंट।
इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया।
विधायक साहू विद्यार्थियों को दी डिजिटल ब्लैक बोर्ड की सौगात
कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने निःशुक कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी के विद्यार्थियों को डिजिटल ब्लैक बोर्ड की सौगात दी। विद्यार्थियों ने विधायक साहू का आभार व्यक्त किया और उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए धन्यवाद दिया l
इस अवसर पर पार्षद गौरव साहू, विकास तंबोली, आकिब मलकानी, लक्की साहू,चांदनी रोशन दत्ता, खिलेशवरी शिव पाटिल, सिमरन ताम्रकार,शहर मण्डल अध्यक्ष युगल देवांगन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन,सेवा सहकारी समिति बेमेतरा अध्यक्ष दोहाई लाल वर्मा, भानुराम साहू, संदीप यादव, छात्रकुमार देवांगन,धर्मेंद्र साहू, कवि रामानंद त्रिपाठी, ओमकार साहू, डॉ. नरेश साहू, ओमेश्वरी साहू, ममता साहू, गोलू कोशले, कमलेश वर्मा, यादव राम साहू, श्री राम एकेडमी के शिक्षक युगेंद्र साहू, दिलीप मंथन साहू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनीष वर्मा,राहुल साहू, शारदा वर्मा, संतोषी लहरी, मुस्कान वर्मा,ईश्वर साहू, लक्की साहू, दीनानाथ साहू एवं लक्ष्मीनारायण यादव द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।


