BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं के आवेदनों पर त्वरित पहल के दिए निर्देश

15 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सहयोग केंद्र पहुँचेंगे

 

 

The narad news 24,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंगलवार को सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ता व आमजन पहुंचे एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आवेदन दिए। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त आवेदनों पर सार्थक पहल करके सभी समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, सुनील पिल्लई सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कल बुधवार 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे।
—————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker