RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी दुर्गेश वर्मा गिरफ्तारघटना के चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी को  

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।  

 

The narad news 24,,,,,, रायपुर 09/10/2025थाना टिकरापारा क्षेत्रंातर्गत लालपुर स्थित पटेल चौक के पास किराये के मकान मंे निवासरत प्रियंका दास पिता धीरन दास उम्र 23 साल जो मूलतः हल्दीबाड़ी चिरमिरी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की निवासी थी तथा रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। दिनांक 09.10.25 को कोई अज्ञात आरोपी प्रियंका दास की उसके किराये के मकान में चाकू से मारकर हत्या कर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य मृतिका प्रियंका दास के हाथ में चाकू को पकड़ाकर फरार हो गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर हत्या के समस्त पहलुआंे की जांच कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर निवासी आरोपी दुर्गेश वर्मा को पकड़ा गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विगत 01 वर्ष से मृतिका प्रियंका दास के साथ प्रेस संबंध था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि प्रियंका दास किसी अन्य लड़के से बात करती है, इसी शक के आधार पर उसने प्रियंका दास की हत्या करने की योजना बनायी तथा पूर्व सुनियोजित योजना के तहत वह दुकान से सब्जी काटने का चाकू खरीदा तथा दिनांक घटना 08-09.10.25 की दरम्यानी रात वह प्रियंका दास के मकान में गया तथा दोनों का इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने अपने पास रखें चाकू से प्रियंका दास पर वार कर उसकी हत्या कर दिया तथा हत्या को आत्महत्या का रूप देने हेतु मृतिका के घर में रखें सब्जी काटने के चाकू को मृतिका के हाथ में पकड़ा कर फरार हो गया।

 

आरोपी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 799/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी – दुर्गेश वर्मा पिता तारन वर्मा उम्र 21 साल निवासी दुर्गा चौक बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker