CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताये महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को 20 वी किश्त क्यों नही मिली ?,, कांग्रेस

पीएम ने पहली किश्त 70 लाख महिलाओं को दिया था, गृहमंत्री शाह ने 6494768 महिलाओं को, मंत्री बताये 5 लाख हितग्राही कम कैसे हुए

 

 

The Narad News 24,,रायपुर/08 अक्टूबर 2025। महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त 5 लाख महिलाओ को नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताए महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त में 5 लाख महिलायें कम कैसे हो गई? इनको 20वीं किश्त की राशि क्यों नहीं दी गई? प्रधानमंत्री मोदी ने महतारी वंदन योजना की शुरूवात की तो 70 लाख महिलाओं को 655 लाख करोड़ रुपया दिये थे। अब गृहमंत्री शाह 20वीं किश्त में 6494768 हितग्रहियों को 609 लाख करोड़ जारी किये है। महतारी वंदन की शुरूवात में ही प्रदेश की 40 प्रतिशत से अधिक महिलायें इस योजना से जुड़ी नही है, अब 5 लाख हितग्राहियों को हटा दिया गया। तो क्या ये माना जाए कि मोदी की गारंटी खत्म हो रही है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान महतारी वंदन योजना से नहीं जुड़ पायी महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का वादा किया गया था और मात्र बस्तर में कुछ महिलाओं को इससे जोड़ा गया। प्रदेश की बाकी महिलाओं को इसका अवसर नहीं दिया गया। अब महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को बाहर किया गया। ये तो महिलाओं के साथ धोखा है। असल मायने में बीजेपी मोदी की गारंटी के नाम से बड़े-बड़े वादा की है और सत्ता हासिल की है और सत्ता मिलने के बाद उन वादों को पूरा करने में इनके हाथ कांप रहे हैं इसीलिए इस योजना से जुड़ी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की सभी महिलाओं को जोड़ा जाए। जिन 5 लाख महिलाओं को 20वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें तत्काल किस्त की राशि दी जाए। भाजपा ने योजना का वादा करते समय महिलाओं को नियम शर्ते नहीं बताया था की कौन पात्र, कौन अपात्र होगा? ऐसे में अब योजना में शर्तें लागू करना भाजपा का दोगला चरित्र है। मोदी की गारंटी बताया गया था तो भाजपा सरकार को गारंटी को पूरा करना चाहिए। न कि महिलाओं को ठगना चाहिए।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker