BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

नवरात्रि के महापर्व मे विधायक अनुज ने क्षेत्र को दिया 01 करोड़ 94 लाख रुपए के विकास कार्यो की बड़ी सौग़ात

इन विकास कार्यों से समृद्ध और सशक्त ग्राम बनाने के हमारे संकल्पों को गति मिलेगी-अनुज

 

 

 

The narad news 24,,,, रायपुर  धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो की नीव रखी जिसमे विधानसभा के राजधानी स्थित जोरा में हॉट बाजार निर्माण कार्य लागत राशि – 154.48 लाख रु व ग्राम सिलतरा के सी सी रोड निर्माण कार्य एवं सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि – 20 लाख व ग्राम गोढ़ी के सामुदायिक भवन निर्माण लागत राशि – 20 लाख रु। उक्त सभी कार्यो का भूमिपूजन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ| इस अवसर पर जनसुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का क्षेत्रवासियों के साथ विधायक ने विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार उसके विकास से होकर गुजरता है। हमारा यही प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास कर वहां अधोसंरचना निर्माण से गांव की प्रगति और जनता का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो।

यह विकास कार्य ही समृद्ध धरसींवा के संकल्प को सिद्धी की ओर अग्रसर कर रहें हैं, साथ ही आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित हो रही है। इन विकास कार्यों से समृद्ध और सशक्त ग्राम बनाने के हमारे संकल्पों को गति मिलेगी। जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना एवं गाँव को विकसित और धरसींवा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हमारी विष्णु देव साय जी कि सरकार ग्रामों के विकास में कोई कमी होने नही दे रही है और आगे भी गावों को विकास कार्यो की सौगाते मिलती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker