BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस – शताब्दी पांडेय

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंट चुकी है

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना ही है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए रहती है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। पूरी कांग्रेस पार्टी बिखर चुकी है। अंदरूनी लड़ाई तो अब बाहर बड़े-बड़े मंचों में दिखने को मिल रही है। श्रीमती पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने तो अपने-अपने लिए धन इकठ्ठा कर लिया है, लेकिन कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं होती। भरे मंच से चलते भाषण में माइक खींच लिया जाता है। अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल एवं चमचे बोलकर अपमानित करते हैं। अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने वाले बागियों को पार्टी में पुनः शामिल करके नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाता है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बँट चुकी है, जिसे समेटने के लिए कांग्रेस पार्टी को अब 17 आब्जर्वर नियुक्त करने पड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी हताशा और निराशा है तथा वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपने सनातन धर्म के साथ रहें या तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं।

———————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker