BJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को की गई पुष्पांजलि पंडित दीनदयाल जी ने लिया था नवीन भारत का संकल्प – सीएम साय

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर में जन संघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है। उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में सक्रिय रूप से योगदान दें।

 

भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान की मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उनकी सोच और मार्गदर्शन ही आज सरकार की योजनाओं का आधार है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान गणेश एवं आदि शक्ति माँ दुर्गा की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय के विचार को मूर्त रूप देने में अपना योगदान देंगे।

 

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, व नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, अंजय शुक्ला, महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, अमित मैशेरी, नजमा अजीम, मिनी पांडेय, विश्वादिनी पांडेय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker