RIAPURअग्रवाल समाजछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएं

महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज महिला सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा| 

महाराज अग्रसेन जयंती में शामिल हुए विधायक अनुज*

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा में महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज महिला सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा|

इस अवसर पर श्री शर्मा ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया|

विधायक अनुज ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला समाज है। चाहे वह सेवा का क्षेत्र हो या शिक्षा और व्यापार की बात हो, हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। कोई भी समाज अपनी संस्कृति और अपनी अर्थव्यवस्था के बल पर आगे बढ़ता है। इन दोनों के संतुलन से ही वास्तविक उन्नति होती है। महाराजा अग्रसेन जी ने यही शिक्षा हम सभी को दी है। उन्होंने जहां व्यापार और आर्थिक विकास के सिद्धांत हमें दिए, वहीं वैदिक धर्म, संस्कृति और आदर्शों का पालन करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए समान अवसरों के निर्माण पर भी उन्होंने जोर दिया। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने व्यापार-व्यवसाय में ऊंची सफलता हासिल करते हुए देश के आर्थिक विकास में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

इस अवसर पर विधायक अनुज सहित अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे|

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker