RIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायक

असत्य पर सत्य की जीत के उत्सव को श्रीराम विजयादशमी के रूप में आयोजित करें : विधायक पुरन्दर मिश्रा

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि परम्परानुसार कालांतर से यह रीत चली आई है

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। 21/09/2025 को  उक्ताशय की जानकारी देते हुए रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि परम्परानुसार कालांतर से यह रीत चली आई है कि हिन्दू कैलेण्डर अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। जिसे असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है परन्तु यह उत्सव रावण के वध का नहीं वरन् भगवान श्री राम जी के लंका विजय कर अयोध्या आगमन के उत्साह में मनाया जाता है।

इस हेतु इस वर्ष दशहरा पर्व को रावण दहन न करके श्री राम विजयादशमी के रूप में आयोजित करेंगे जैसे कि आप सबको विदित है कि वर्षों के बाद अयोध्या में हम सबके आराध्य भगवान रामलला जी के भव्य राम मंदिर की स्थापना हुई है। इस उत्साह को भव्यता देने एवं दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत स्वरूप भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाएंगे।

 

श्री मिश्रा ने बताया की राजधानी रायपुर के डब्लू आर एस स्थित इस दशहरा मैदान में विगत 55 वर्षों से यह दशहरा उत्सव आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री एवं समस्त मंत्रीगण, सासद, विधायकगण एवं आयोग/मंडल के अध्यक्ष, आयोजन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। उक्त पर्व का मुख्य उद्देश्य बुराई से अच्छाई पर जीत हेतु रावण के स्वरूप का दहन कर समाज को एक संदेश देना है कि बुराई कितनी भी महान क्यों ना हो सत्य को पराजित नहीं कर सकती एवं एक दीन उसका अंत सुनिश्चित है।

 

साथ ही उन्होने उक्त प्रेसवार्ता में इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक सनातनी को शास्त्रों में उल्लेखित विधि विधान के अनुसार ही पर्वो और उत्सव को मनाना चाहिए और इस दिन को प्रभु श्री राम जी का विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए और प्रभु राम के जीवन से संदेशों को आत्मसात कर अपने जीवनकाल में बुराई के रास्ते को त्याग कर प्रभु श्री चन्द्र जी के राह को पनाना चाहिए ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker