BJP CGRIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुर

सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 की कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनुज

सेवा ही संगठन की असली पहचान हैं- अनुज

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर आज राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर मे आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा| कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का ऐतिहासिक संकल्प है। यह अभियान अंतिम पंक्ति तक सेवा पहुँचाने और संगठन को जनसेवा से जोड़ने का माध्यम बनेगा। यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने और जनता तक सीधा पहुंचने का यह एक बड़ा अवसर होगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और मंडलों में इस अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हम अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनायेंगे और पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक सरकार कि योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसे कार्यक्रम को शामिल करेंगे| सेवा पखवाड़ा अभियान का हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है।

आज के इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker