BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़भाजपा मिडिया प्रभारी अमित चिमनानी

विष्णु देव साय जी का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात:अमित चिमनानी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों पर फिर लगी जनता की मुहर:अमित चिमनानी

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर इंडिया टुडे के सी वोटर के MOTN सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। एक तरफ उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा के चुनाव ,दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव, नगर निगम के चुनाव एवं पंचायत चुनाव में भारी जीत हासिल की थी एवं अब हुए इस सी वोटर सर्वे में देश में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री की रेस में वह दूसरे नंबर पर आकर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि 5 साल भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था लेकिन विष्णुराज में उदय हुए सुशासन के सूरज ने भ्रष्टाचार के अंधेरों को मिटाकर विकास का नया प्रकाश फैलाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास के रथ पर चल रहा है। श्री चिमनानी ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार में छत्तीसगढ़ की गिनती उन राज्यों में होती है जिसने सबसे कम समय में विधानसभा चुनाव के समय किए गए अपने लगभग वादों,मोदी की गारंटियों को पूरा किया है। सरकार ने वादे पूरे करने के साथ-साथ कई अन्य नए कार्य भी शुरू किए हैं जिसका परिणाम है कि हमारे सरल, सहज, आदिवासी मुख्यमंत्री लोगों की पसंद बने हैं।

श्री चिमनानी ने कहा कि एक तरफ नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई और दूसरी तरफ एक के बाद एक मोदी की गारंटी को पूरा करना छत्तीसगढ़ में खुशहाली का बड़ा कारण बना है ।इस सर्वे ने भाजपा के नारे हमने बनाया है हम ही संवारेंगे को भी पुनः प्रमाणित किया है।श्री चिमनानी ने कहा कि मा.विष्णु देव साय ने भी प्रमाणित कर दिया कि बिना शोर शराबे और आडंबर के निष्ठा से जनहित में कार्यों में लगे रहना जनता को बेहद पसंद है और जनता ने विष्णुदेव साय सरकार के अब तक के कार्यों का मूल्यांकन कर अपना सर्टिफिकेट सौंप दिया है।हम पुनः छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की 3 करोड़ जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी अभिनंदन करते हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker