RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी

वीरांगना अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया:गुरु खुशवंत साहेब जी

 

 

The Narad News 24,,,,आरंग/रायपुर:– प्रदेशभर में 16 अगस्त को स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती मनाई गई।आरंग में श्री हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी ने वीरांगना अवंती चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर छग चर्म शिल्पकार आयोग के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संदीप जैन,उपाध्यक्ष हीरामन कोसले,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,पार्षद नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी, वीरेंद्र गोलू कंडरा, शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष गणपत लोधी, सांसद प्रतिनिधि सूरज लोधी,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,तोषण साहू,वेदराम खूंटे,अशोक चंद्राकर सहित सामाजिक एवं नगरवासियों ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाही पूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। उनका यह अदम्य साहस और बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजिक जनों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने समाज द्वारा किए गए मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर श्री हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी,संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी,उपाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी,सचिव संजय लोधी,कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी,मीडिया प्रभारी संजय राजपूत,सलाहकार कैलाश लोधी, गजानंद गारूडिक,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रत्ना लोधी, उपाध्यक्ष नंदनी लोधी,सचिव मोनी गारूडिक,कोषाध्यक्ष भावना लोधी,संरक्षक सुनीता लोधी,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश लोधी,उपाध्यक्ष टोपेश लोधी(प्रकाश),सचिव जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष शुभम,संरक्षक विकास लोधी,इकाई प्रमुख अश्वनी लोधी,मनोज लोधी, दाऊलाल,टेकराम,दुर्गेश, लक्ष्मीनारायण,सन्नी,सरवन, शत्रुघ्न,जितेंद्र,सतीश,टेकचंद, समारु, सनकादिक,अशोक,बंधु लोधी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण शामिल हुए।पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अश्वनी लोधी,भावना लोधी,सावन लोधी द्वारा किया गया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker