BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ मे बढ़े हुये बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 

आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के पेट पर लात मारते हुये बिजली बिल बढ़ाकर दिया बिजली का जोर का झटका,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर दिनांक 12 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा एक बार फिर बिजली बिल में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल की प्रतियां जलाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व में छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा आयोजित जनसुनवाई में स्पष्ट रूप से बिजली दरों में बढ़ोत्तरी न करने की मांग रखी थी। बावजूद इसके,भाजपा सरकार ने जनता की आवाज को अनसुना करते हुए एक बार फिर आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ थोप दिया है।

 

महज 18 माह की भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह तीसरी बार है जब बिजली बिल में वृद्धि की गई है। इससे प्रदेश की आम जनता, विशेषकर मध्यम वर्ग और निम्न आयवर्ग के लोग अत्यंत परेशान हैं।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा सरकार बिजली बिल की इस अनुचित बढ़ोत्तरी को वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस जन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker