BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशनगर निगम नगर पालिकापार्षदपुलिस प्रशासनरायपुर ग्रामीणरोजगारलाइफस्टाइलव्यापार

Breking news,,हीरा ग्रुप पर गरीब किसानों के मकान तोड़ने की साजिश का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

Breaking news, Heera Group accused of plotting to demolish houses of poor farmers, threat of self immolation

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर।राजधानी के ग्राम फुंडहर (प.ह.नं.-68, रा.नि.मं.-रायपुर-10, जिला रायपुर) के किसानों ने हीरा ग्रुप से जुड़े रितेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि वह शासन-प्रशासन पर दबाव बनाकर उनके पैतृक मकानों को तोड़ने की साजिश रच रहा है। इनका आरोप है कि रितेश कुमार अपनी जमीन से रास्ता निकालने के लिए उनके और आसपास के किसानों के घरों को छल-कपट और दबाव के जरिए तुड़वाना चाहता है, जिससे एक विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा सके।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनका परिवार लगभग 30 वर्षों से उसी भूमि पर मकान बनाकर निवास कर रहा है, जो पैतृक संपत्ति है और जिसकी ऋण पुस्तिका क्रमांक 4243392 है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अब तक किसी भी अधिकृत अधिकारी जैसे पटवारी, आर.आई., तहसीलदार या कलेक्टर कार्यालय से उन्हें भूमि सीमांकन अथवा निर्माण हटाने की कोई सूचना नहीं दी गई है। बल्कि यह जानकारी उन्हें तहसील कार्यालय में एक मित्र के माध्यम से मिली।

परिवार के सदस्यों — बनस राम निषाद, श्रीमती सावन बाई निषाद, रामानंद निषाद, सम्पत निषाद, घनाराम निषाद, धर्मेन्द्र निषाद, श्रीमती इंदिरा बाई सहित अन्य स्थानीय किसान — ने प्रशासन से इस कार्य को रोकने की मांग की है और कहा है कि यदि उनके घरों को तोड़ा गया तो वे आत्मदाह जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी रितेश कुमार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस दुष्कृत्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और गरीब किसानों के घरों को टूटने से बचाया जाए। साथ ही उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button