BJP CGBREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोरिया बैकुंठपुरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की हत्या की संविधान की हत्या करना कांग्रेस की चरित्र– मंत्री लखनलाल देवांगन

संविधान की हत्या करना कांग्रेस की चरित्र- लखनलाल देवांगन आपातकाल के संबंध में भाजपा की प्रेसवार्ता संपन्न,,,

 

 

The Narad News 24,,,,,कोरिया बैकुण्ठपुर – भाजपा ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर विश्राम गृह बैकुण्ठपुर में प्रेसवार्ता कर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा देश में आपातकाल घोषित किए पर विस्तार से विषय रखा।

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया, यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया निर्णय था। कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि, जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहींे हटते। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, आज भी सिर्फ तरीकों का बदलाव हुआ है, नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।

उन्होंने कहा कि, इंदिरा गांधी ने मीसा जैसे काले कानूनों के जरिए एक लाख से अधिक नागरिकों को बिना किसी मुकदमें के जेलों में ठूस दिया, जिनमें श्री जयप्रकाश नारायण, श्री अटलबिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवानी, श्री मुरली मनोहर जोशी और श्री राजनाथ सिंह सहित तमाम वरिष्ठ विपक्षी नेता, पत्रकार शामिल थे ही, लेकिन कांग्रेस शासन ने छात्रों तक को जेल में सड़ने पर मजबूर कर दिया था।

इंदिरा गांधी की यही तानाशाही मानसिकता आज के कांग्रेस नेतृत्व में दिखाई देती है, आज भी कांग्रेस शासित राज्यों में पत्रकारों पर मुकदमें होते है, सोशल मीडिया पोस्ट पर गिरफ्तारी हो जाति है और एक्टिविस्टों पर पुलिस कार्यवाही होती है।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से वाणिज्यकर, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष्ज्ञ शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, बसंत राय, अशोक जायसवाल, चुन्नी पैकरा, रविशंकर राजवाड़े, अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, सुनिता कर्रें, ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचातय अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, सह प्रभारी गणेश यादव, वर्षा साहू, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े, सुरेश सिरदार, दीपा विश्वकर्मा, मुन्नाराम चक्रधारी, रीता यादव, रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, संजय चिकनजूरी, , सुभाष साहू, राकेश पैकरा, रामलखन यादव, सच्चिदानंद द्विवेदी, दिनेश यादव, राजाराम राजवाड़े, मनोज साहू, धर्मवती राजवाड़े, संगीता गुप्ता, रमेश तिवारी, हितेश सिंह सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker