BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी चेतन बेहरा गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से कुल 180 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 किया गया है जप्त।   जप्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का खुदरा मुल्य है लगभग 10,000/- रूपये।

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 22.06.25

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी चेतन बेहरा गिरफ्तार

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत ऑक्सिजोन गार्डन के पीछे पकड़ा गया आरोपी को रंगेहाथ।

आरोपी के कब्जे से कुल 180 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 किया गया है जप्त।

जप्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का खुदरा मुल्य है लगभग 10,000/- रूपये।

 

* घटना में प्रयुक्त 01 नग स्मार्टफोन भी किया गया है जप्त।*

 

* आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

 

विवरण -पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 21.06.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत ऑक्सिजोन गार्डन पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार(भा.पु.से.) द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी कोे प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चेतन बेहरा निवासी महासमुंद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 रखा होना पाया गया। चेतन बेहरा से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी चेतन बेहरा को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 180 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 जिसका खुदरा मुल्य लगभग 10,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी – चेतन बेहरा पिता नवीन बेहरा उम्र 30 वर्ष साकिन मोहगांव थाना बलौदा महासमुंद छ.ग।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker