RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पत्रकाररायपुर  प्रेस क्लबरायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 

जनसंचार के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए होगा सहायक 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर| कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय तथा रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं जनसामान्य के लिए एक दिवसीय “मार्गदर्शन (काउंसलिंग) शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में मीडिया एवं जनसंचार विषयों के प्रति जनजागृति बढ़ाना, जनसंचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों की जानकारी देना एवं विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

 

शिविर के संयोजक डॉ राजेंद्र मोहंती ने बताया कि “छत्तीसगढ़ में जनसंचार शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर मार्गदर्शन के माध्यम से यह पहल किया जा रहा है जिसका उद्देश्य संचार जगत के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना है।”

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि “संचार के क्षेत्र में आज अपार संभावनाएं है और जनसामान्य में इस विधा को लेकर जानकारी उतनी नहीं है जिससे लोग जागरूक हो सके और अपने भविष्य के लिए इस क्षेत्र को विकल्प के रूप में शामिल कर सके इसीलिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।”

 

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय एवं प्रेस क्लब रायपुर ने इस आयोजन में सभी संबंधितों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है, जिससे यह शिविर अधिकतम प्रतिभागियों तक पहुंचकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान कर सके।

 

शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, मीडिया क्षेत्र में रोजगार और करियर के अवसर, प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेस क्लब रायपुर से प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलेगा।

 

इस मार्गदर्शन शिविर में संचार जगत में रुचि रखने वाले विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं मीडिया विशेषज्ञ शामिल हो सकते है।

 

आयोजन स्थल: रायपुर प्रेस क्लब

तिथि: रविवार, 08 जून 2025

समय: प्रातः 11:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक

प्रकाशन हेतु प्रेषित

डॉ. राजेन्द्र मोहंती

विभागाध्यक्ष, जनसंचार विभाग एवं संयोजक

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker