भाजपा ने गोठान के खिलाफ पहले दुष्प्रचार किया अब नाम बदलकर गौधाम बना रहे,,कांग्रेस
गोठान में ताला बंदी का दुष्परिणाम गौ तस्करी बढ़ी, पशुधन की सड़क दुर्घटना में मौत हुई भाजपा माफी मांगे
The Narad News 24,,,,,रायपुर/ भाजपा सरकार के द्वारा गोठनों का नाम बदलकर गौधाम शुरू करने पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार गौठानों का नाम बदलकर अब गौधाम बना रही है इसी को कहते है लौट के बुद्धू घर को आए यही कहावत को भाजपा की सरकार चरितार्थ कर रही है भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के 10 हजार से अधिक गौठानों के खिलाफ दुष्प्रचार किया। सत्ता में आते ही गोठनों में ताला लगा दिया जिसका दुष्परिणाम पशुधन लावारिस सड़को में घूम रहे है पशु तस्करी तेजी से बढ़ी है। सड़को में दुर्घटना एवं भूख प्यास बीमारी से हजारों पशुधन की मौत हो गई। गांवों में छुट्टा पशुओं के कारण फसल चराई की गम्भीर समस्या उतपन हुई। गांव में विवाद बढ़ा। गोठनों में काम कर रही महिला स्वसहायता समूह की बहनों के हाथों से काम छीना गया। गोबर खरीदी बंद होने से गंदगी फैली। इसके लिए जिम्मेदार भाजपा को अब माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बताएं 10000 गोठान वही है,गोठनों में जो टंकी,शेड, दीवार,सारी व्यवस्था वही है फिर भाजपा ने झूठे आरोप क्यों लगाया था? 3 लाख एकड़ जमीन जिसे संरक्षित हुई। 7000 से अधिक गोठान आत्मनिर्भर थे जिसमें सरकार का एक रुपया खर्च नही होता था। इन गोठनों से ढाई लाख से अधिक महिलाएं गोबर से उत्पाद और गोबर बेचकर आर्थिक लाभ कमा रही थी। भाजपा की राजनीतिक दुर्भावना के कारण इनका जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कैसे होगी। क्या भाजपा को अपनी दोषपूर्ण राजनीति का अफसोस है। भाजपा को ओछी राजनीति करने से बचाना चाहिए। कांग्रेस की सरकार ने गौ सेवा के लिए गोठान बनाया था और भाजपा ने उसे बंद करके प्रमाणित किया है कि भाजपा गौ वंश विरोधी है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदत है पूर्ववर्ती सरकार के कामों में कमियां निकालना दुष्प्रचार करना और सत्ता मिलने के बाद उन्हीं कार्यों का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपाना है प्रदेश की जनता भाजपा के इस चरित्र को देख रही है और जनता इसका जवाब देगी।

