छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” – सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की विधायक दीपेश साहू  

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की विधायक दीपेश साहू

 

 

“

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा, 5 मई 2025:

आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू ने एक बार फिर अपने कर्तव्यों और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। ग्राम सिंगदेही मे आयोजित समाधान शिविर से लौटते समय विधायक दीपेश साहू बेरला की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोरला मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क हादसे में पुलिया के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।

घटना को देखकर विधायक साहू ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना विलंब किए घायल व्यक्ति को अपने फॉलो वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेरला भिजवाया। उन्होंने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से संपर्क कर तत्काल व उचित इलाज के निर्देश भी दिए।

 

विधायक साहू ने घटना पर संवेदना जताते हुए कहा:

“जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। घायल व्यक्ति की मददकरना मेरा फर्ज था, और मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति संकट में हो तो उसकी मदद के लिए हम सबसे पहले खड़े हों। मैं जनता से भी अपील करता हूं कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और मानवता के इस धर्म को निभाएं।”

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button