BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासंजय श्रीवास्तव

कांग्रेस के x पोस्ट पर भाजपा का हमला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया ,लोगो में इससे आक्रोश :संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस की भाषा विवादित और अमर्यादित:संजय श्रीवास्तव

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के उस ‘एक्स’ ट्वीट पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के आगे किसी को ‘बाप’ बताकर राजनीतिक धृष्टता का परिचय दिया गया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के मकसद पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों को पहले इस सवाल का जवाब प्रदेश को देना चाहिए कि छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की जनता का ऐसा घोर अपमान करने का यह दुस्साहस कांग्रेस ने कैसे किया? कांग्रेस को अपने इस ट्वीट के लिए प्रदेश से नि:शर्त क्षमायाचना करनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का सिलसिला चलाकर छत्तीसगढ़ को जमकर लूटा और प्रदेश के माटीपुत्रों का हक मारकर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया और अब नक्सलियों से भाईचारा निभाती कांग्रेस वैचारिक रूप से इतनी भ्रष्ट हो गई है कि छत्तीसगढ़ महतारी के आगे किसी को बाप की उपमा देने में उसे जरा भी हिचकिचाहट नहीं हो रही है। कांग्रेस की इस वैचारिक निर्लज्जता और भाषायी असभ्यता का प्रदेश की जनता माकूल जवाब जरूर देगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान ने कांग्रेस को इस कदर बौखला दिया है कि अब वह देश और प्रदेश की जनभावनाओं को लहूलुहान कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे की पीड़ा कांग्रेस को जमकर हो रही है। श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस को आगाह किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार उस जनादेश की बदौलत सत्तारूढ़ है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाने के भाजपा के संकल्प की पूर्ति के लिए मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा की प्रदेश सरकार अपने उस संकल्प पूर्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काम कर रही है। इसलिए ऊलजलूल टिप्पणियों के जरिए अपनी बिलबिलाहट से कांग्रेसी बाज आएँ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ आतंकवादियों, देशविरोधी तत्वों के साथ खड़ी दिखने वाली कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलने लगती है, तो दूसरी तरफ नक्सलियों के खात्मे पर इस तरह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है। नक्सलियों के जरिए उगाही करने वाली कांग्रेस का यह दुःख एक बार फिर उसकी टाइमलाइन में दिखाई पड़ा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री राम भी छत्तीसगढ़ महतारी की संतति हैं और गंदी सोच के दलदल में धँसती जा रही कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ महतारी के लिए ऐसी ओछी बात कर रहे हैं, जो अक्षम्य है।

——————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker