मैनिफेस्ट करना अपना विजन बोर्ड बनाना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में अनवरत विद्यार्थियों को एक कार्यशाला के माध्यम से आज “अपना विजन बोर्ड बनाना “हेतु जागरूक किया गया
Manifest Create your vision board The students of Government Pre Madhyamik School Nevai were made aware about “Create your vision board” through a workshop today
The Narad News 24,,,,, रायपुर में मैनिफेस्ट करना अपना विजन बोर्ड बनाना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में अनवरत विद्यार्थियों को एक कार्यशाला के माध्यम से आज “अपना विजन बोर्ड बनाना “हेतु जागरूक किया गया | जो भी आप मैनिफेस्ट करना चाहते हैं उसके लिए विजन बोर्ड बनाये वह बोर्ड जीवन की कल्पना करने में आपको सबसे अच्छी सहायता करेगी | अपने जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए खुद को सशक्त करना आवश्यक है | सच्चा संतोष और आनंद भौतिक सम्पति से नहीं बल्कि हमारे आस –पास के रिश्तों से आता है, हमारे उद्देश्य की भावना से आता है |
तत्पश्चात कंदव वृक्ष के नीचे बैठकर विद्यार्थियों ने अक्षय तृतीया पर “पुतरा –पुतरी “ को मिटटी के माध्यम से बनाना गया और “अक्षय पात्र” का महत्त्व बताया गया की किस प्रकार बैशाख महिने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है इस सकारात्मक ऊर्जा,समृद्धि, शुभ फल की प्राप्ति के भंडार तुलसी वृक्ष का पूजन किया गया | ध्यान, सूर्य नमस्कार, मंत्रोचार, कहानी लेखन का सचित्र वर्णन पश्चात् NMMS परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है | प्रतिदिन की इस कार्यशाला में संस्था प्रमुख श्रीमती सुलेखा गाड़िया, शशिकला वर्मा, रजनी यादव, उषाकिरण कौशिक, ज्योति वर्मा, अमृता यादव, संत ज्ञानेश्वर मरकाम आदि की उपस्थिती में कार्यशाला सानंद उत्साह के साथ संपन्न हुई |


