RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर दक्षिणरायपुर दक्षिण विधायकविधायकव्यापारशिक्षा

वन नेषन वन इलेक्षन राष्ट्रहित में विधायक सुनील सोनी देष और पार्लियामेंट में परिर्वतन दिखेगा माननीय प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद और आभार

विधायक सुनील सोनी

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर में 28.04.25। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद रायपुर ईकाई एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया छ0ग0 ईकाई के तत्वाधान में आज वन नेषन वन इलेक्षन पर वृंदावन हॉल, सिविल लाईन रायपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त न्यायाधीष श्री अग्रलाल जोषी ने वन नेषन और वन इलेक्षन के समर्थन में प्रस्ताव रखा और मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी सहित सभी सैकड़ों उपस्थितजनों ने प्रस्ताव के समर्थन में हस्ताक्षर कर दोनों हाथ उठाकर वन नेषन और वन इलेक्षन का समर्थन किया।

संगोष्ठी के मुख्यवक्ता श्री जोषी ने कहा कि ने सभी उपस्थितजनों को प्रस्ताव पढ़कर सुनाया और अपने विचार रखे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीजी की दूरदृष्टि से यह क्रांतिकारी निर्णय हो सका है, जिससे राष्ट्र की आर्थिक स्थिति और सुदृढ होगी। हम सभी को गंभीरतापूर्वक और गहराई से इसके महत्व को समझना और समझाना होगा। इससे धन और समय की बचत के साथ-साथ विकास में निरंतरता आयेगी तथा यह निर्णय अंतिम व्यक्ति के विकास में सहायक है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा चुनाव की घोषणा होते ही देष में राजनीतिक अस्थिरता आती है, जिससे मुक्ति मिलेगी। वन नेषन और वन इलेक्षन राजनीतिक और प्रषासनिक स्थिरता प्रदान करेगा और बार-बार होने वाले चुनावों के कारण देष के विकास में आने वाली रूकावटें नहीं आयेंगी। एक चुनाव होने से कर्तव्यों के प्रति समाज में जागरूकता आयेगी, वोट के अधिकार के प्रति वोट नहीं डालने की प्रवृत्ति पर विराम लगेगा।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि वन नेषन वन इलेक्षन होने से आमजनों को मतदान में सहूलियत होगी, माननीय प्रधानमंत्रीजी की यह सोच राष्ट्रहित में है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीजी के कार्यकाल में विगत वर्षों में देष की संसद ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिया और कानूनी बाधाओं को दूर करते हुए अनेक कानून बनाये। देष में दंड सहिता को हटाकर न्याय संहिता बनाया। निष्चित रूप से एक राष्ट्र और एक चुनाव होने से देष के अंदर परिवर्तन दिखेगा, पार्लियामेंट के अंदर परिवर्तन दिखेगा। चुनाव में खर्च होने वाली राषि का लगभग 80 प्रतिषत पैसा बचेगा और देष के विकास में खर्च होगा। समय की बचत के साथ-साथ अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आयेंगे और देष में अद्भुत परिवर्तन दिखेगा, साथ ही सभी दलों का पैसा बचेगा। मेरा आग्रह है कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में इस महत्वकांक्षी निर्णय को जन-जन तक पहुंचायें। मैं आप सभी को बधाई देते हुए इस मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूॅ।

संगोष्ठी को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेष सिंह ठाकुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेष संयोजक जेपी चंद्रवंषी, ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेषनाथ पाण्डेय ने किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त न्यायाधीष श्री अग्रलाल जोषी द्वारा रखे गये प्रस्ताव का अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद रायपुर ईकाई एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया छ0ग0 ईकाई सहित सभी उपस्थितजनों ने समर्थन किया, पारित प्रस्ताव को महामहिम राष्ट्रपति महोदयजी को प्रेषित किया जावेगा।

इस अवसर पर सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया छ0ग0 ईकाई के प्रदेष अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अधिवक्तागण रूपेन्द्र दुबे, सतीष गुप्ता,सुनील कुकरेजा ,धनेश मटलानी चंदर देवानी रितेश वाधवा तेजकुमार बजाज नितिन कृष्णानी वर्षा जैन, पूजा मोहिते, जगदीष अग्रवाल, रष्मि रानी, सुचित्रा वर्धन, हेमलता सिंह, स्मिता देषपपाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, सचिन मेघानी, केदार धनगर, पार्षदगण अमर गिदवानी, अंबर अग्रवाल, अकबर अली, सुनील कुकरेजा, स्वपनिल मिश्रा, सुभाष अग्रवाल, विकास मरकाम, हेमलता चंद्राकर, प्रमोद साहू, सरिता वर्मा, आषु चंद्रवंषी, श्यामसुंदर अग्रवाल, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker