नगर पालिका सूरजपुर ने 3208.86 लाख का बजट पेश किया सिटी डेवलपमेंट प्लान
बाइट - कुसुमलता राजवाड़े,,अध्यक्ष,,नगर पालिका,,सूरजपुर बाइट- शैलेष अग्रवाल उर्फ़ शैलु,,उपाध्यक्ष,,नगरपालिका सूरजपुर

The Narad News 24,,,,,- सूरजपुर
रिपोर्टर – सौरभ साहू
दिनांक – 18/04/2025
– नगर पालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा पहली परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का 3208.86 लाख का बजट पेश किया गया,,जहां 40 नये कार्यों को हाथो लिया गया है जिसमे 2250 लाख रुपये व्यय प्रस्तावित है,,वही इस व्यय के लिए निकाय निधि व शासन से अनुदान प्राप्त करने की योजना है,,जहां वर्ष 2025-26 में 3208.86 लाख प्रस्तावित आय का अनुमान है तो वही 3197.55 लाख रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है,,जिसमे 11.31लाख रुपये बचत का अनुमान लगाया गया है,,वही इस वर्ष कोई नया टैक्स नही लगाए जाने पर सहमति बनी तो किसी टैक्स में कोई बढ़ोतरी भी नहीं कि गई हैं,,
जहां नगरपालिका की सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत नगर को सुंदर व व्यवस्थित बनाने की योजना है,,तो वही ट्रांसपोर्टनगर निर्माण का भी प्लान है,,वही बाजार, मीट-मटन की दुकानों को व्यवस्थापन करने के साथ खेल मैदान उन्नयन जिर्णोद्धार कार्य, सडक, विद्युत, जल, चौपाटी निर्माण आक्सीजन पार्क व अन्य कार्यों को कराए जाने की योजना है,,वही इस दौरान नगरपालिका सूरजपुर के द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर 6263640593 जारी किया गया,,,,
बाइट – कुसुमलता राजवाड़े,,अध्यक्ष,,नगर पालिका,,सूरजपुर
बाइट- शैलेष अग्रवाल उर्फ़ शैलु,,उपाध्यक्ष,,नगरपालिका सूरजपुर
